छत्तीसगढ़

भाई ने भाई पर टंगिया से किया जानलेवा हमला, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बलरामपुर

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरसिंहपुर में आज आपसी घरेलू विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से युवक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल उदेश रोजाना की तरह अपने काम निपटाकर घर में बैठा था तभी उसके बड़े भाई से कुछ बात को लेकर दोनो में विवाद उतपन्न हो गया। इसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई उदेश पर टंगिया से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल मौके पर ही छटपटाने लगा, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले में पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply