बिलासपुर

अमरकंटक एक्सप्रेस में ब्लेड से बैग काटकर सोने का हार व कंगन चोरी

बिलासपुर

भोपाल- दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस से पीएचइ के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री की पत्नी का सोने की हार व कंगन चोरी का मामला सामने आया है। लिखित रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात चाेरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार की है। प्रार्थी भोपाल निवासी एलआर सोनी पीएचइ विभाग के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री है। वह पत्नी के साथ अमरकंटक एक्सप्रेस के ए-2 की बर्थ नंबर सात व नौ में उसलापुर तक सफर कर रहे थे। दोनों बिलासपुर में विनोचा कालोनी आ रहे थे। यहां उनकी बेटी रहती है। ट्रेन उसलापुर पहुंची और इसके बाद दोनों घर चले गए। घर जाकर जब उन्होंने काले रंग के बैग को खोला तो वह हड़बड़ा गए। दरअसल बैग के अंदर का बाक्स गायब था और ब्लेड से कटा हुआ था। इसी बाक्स के अंदर सोने की हार और दो जोड़ी सोने के कंगल थे। जिनकी कीमत पांच लाख रूपये।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी की सहमति के बिना डेपुटेशन को बताया गलत, लोक अभियोजन उप निदेशक के ट्रांसफर आदेश पर लगाया स्टे

बैग की हालत देखकर उन्हें माजरा समझ आ गया कि किसी ने बड़ी चालाकी से बाक्स को पार कर दिया। वह परेशान हो गए। इसके बाद दामाद के साथ दोपहर में जीआरपी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने घटनाक्रम को विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर लिया है। इसके अलावा उनकी तलाश में जुट गई है। आश्वासन दिया गया है कि जल्द आरोपित सलाखों के पीछे होंगे।

तीन युवकों पर संदेह
प्रार्थी को इस मामले में उन तीन युवकों पर संदेह है, जो ट्रेन के करगीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उनकी बर्थ में आकर बैठ गए। धीरे से प्रार्थी से बातचीत शुरू की और यह कहने लगे कि वह उसलापुर रेलवे स्टेशन में उतरेंगे। घुटकू स्टेशन के पहले युवकों से जब प्रार्थी ने स्टेशन किस दिशा में आएगी, इसकी जानकारी ली तो उन्होंने दिशा बताई और मदद करने लगे। उन्हें कहा कि बस स्टेशन पहुंचने वाली है। उसलापुर में ट्रेन कुछ देर ही रूकती है। इसलिए उन्हें यहां उतरने में दिक्कत आएगी। इसके बाद तीनों ने सामान को गेट तक लाकर रखने की बात कही। प्रार्थी को लगा कि वह सच में मदद करना चाह रहे हैं।

See also  निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड नंबर 29 संजय गांधी नगर एडवर्ड मसीह को मिल रहा अपार जनसमर्थन, कदम से कदम मिलाकर चल रही वार्ड की जनता

Related Articles

Leave a Reply