छत्तीसगढ़बिलासपुर

ACB की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में शामिल बर्खास्त जवानों के घरों में मारा छापा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिलासपुर, कवर्धा, कोरबा और सरगुजा में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जीआरपी के चार बर्खास्त कांस्टेबलो मन्नू प्रजापति, सौरभ नागवंशी, संतोष राठौड़ और लक्ष्मण गाय के खिलाफ की गई।

आपको बता दें इन कांस्टेबलों पर आय से अधिक संपत्ति रखने और नशीले पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है, और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

See also  दुर्ग में शराब-दुकान से 11 लाख चोरी...खेत में मिली तिजोरी:गैस कटर से काटकर खोला तो मिली खाली, CCTV कैमरे में कैद हुए हैं चोर

Related Articles

Leave a Reply