जांजगीर चांपा

पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल, 108 ने प्राथमिक उपचार कर पहुँचाया हॉस्पिटल

बाराद्वार

शनिवार की सुबह अपनी माँ के को बैठाकर बाराद्वार की ओर आ रहे युवक को सामने से आ रहे पिकअप ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 की टीम ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया।

मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वार निवासी महेंद्र चौहान उम्र 32 वर्ष , अपनी माँ शीतल चौहान के साथ बाइक पर शिवरीनारायण की तरफ से बाराद्वार आ रहे थे इसी बीच स्टेट हाईवे में गोमदा के पास सामने से आ रही पिकअप वाहन से उसके बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके चेहरे पर मल्टीपल इंजरी आई है, वहीं उनकी माँ को मामूली चोटें आई है। हादसे की सूचना मिलते ही 108 के पायलट भूपेंद्र चंद्रा और ईएमटी गोपाल सिंह राठौर तुरन्त मौके पर पहुँचें और घायल युवक का उपचार करते हुए उन्हें बमनीडीह लेकर आएं।

See also  जांजगीर: बोरवेल वाहन की चपेट के आकर एक की मौत

Related Articles

Leave a Reply