छत्तीसगढ़

नक्सलियों की चाल नाकाम, स्टेट हाईवे के किनारे माओवादियों ने दबा रखी थी 5-5 किलो की 2 कमांड IED, गीली मिट्टी के चलते जवानों को दिखा तार, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

जगदलपुर/ कांकेर

बस्तर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मानसून को लेकर माओवादियों में अब जबरदस्त बौखलाहट देखने को मिल रही है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से माओवादियों ने कांकेर में स्टेट हाईवे के किनारे 5-5 किलो की 2 IED प्लांट कर रखा हुआ था। जिसे सर्चिंग के दौरान BSF के जवानों ने बरामद कर मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। यह पूरा ममाल बड़गांव थाना क्षेत्र का है।

See also  खौफनाक हादसा: जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक के हाथ-पैर बुरी तरह झुलसे

हाईवे से 20 मीटर की दूरी पर मिली IED

नक्सलियों की परतापुर एरिया कमेटी के माओवादियों ने कांकेर जिले के दोड़दे गांव में स्टेट हाईवे 25 के किनारे लगभग 20 मीटर की दूरी पर 2 IED दबा कर रखी हुई थी। बारिश की वजह से मिट्टी गीली हुई और कमांड IED में लगा तार दिखने लगा। वहीं सोमवार की सुबह जब BSF के जवान इलाके में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे तब उनकी नजर तार पर पड़ी। जवानों ने अपनी सूझबूझ दिखाई और 5-5 किलो की 2 IED को बरामद किया। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है।

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

ऑपरेशन मानसून से क्यों है नक्सलियों में बौखलाहट?

ठंड और गर्मी के मौसम में नक्सली लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में ज्यादातर नक्सली एक ही जगह कैंप लगा कर अपना डेरा जमाए हुए रहते हैं। ऐसे में पुलिस को भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को सफल बनाने में आसानी होती है। इसी ऑपरेशन मानसून ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। इस साल भी सुरक्षाबलों ने पिछले एक माह में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बस्तर IG सुंदरराज पी के अनुसार इस अभियान के तहत पिछले 2-3 सालों में बस्तर संभाग में पुलिस ने अब तक 65 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर किया है।

See also  युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply