छत्तीसगढ़

भिलाई में छठ पूजा पर युवक की हत्या, खुर्सीपार पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

भिलाई

खुर्सीपार मिनीमाता चौक में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है. खुर्सीपार पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

कब हुई हत्या: मृतक का नाम विजय साव है. रविवार को खुर्सीपार मिनीमाता चौक के पास तीन युवकों ने पहले विजय के साथ मारपीट की फिर चाकू से उसपर कई वार कर उसकी हत्या कर दी.

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

क्या है विवाद? बताया जा रहा है मृतक और आरोपियों ने बीते दिनों चुनाव के दौरान अपनी अपनी पार्टी को लेकर जमकर प्रचार किया था. इसी दौरान इनके बीच विवाद हो गया. चुनाव सिर पर होने के कारण विवाद को किनारे कर दोनों अपने अपने पार्टियों के प्रचार में लग गए लेकिन चुनाव होने के बाद रविवार को जब इनका खुर्सीपार के मिनीमाता चौक में आमना सामना हुआ तो दोनों भिड़ गए.

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

मामले की जांच कर रही पुलिस: खुर्सीपार थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव के दौरान अपने अपने पार्टी के पक्ष में मतदान कराने को लेकर मृतक युवक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार को दोनों एक दूसरे से भिड़ गए. इसी दौरान तीन आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

Related Articles

Leave a Reply