रायपुर

कार के अंदर जिंदा जलकर ट्रांसपोर्टर की मौत, सड़क हादसे के बाद लगी थी आग

रायपुर

राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसे में कार सवार की मौत हो गई. जिले के माना थाना अंतर्गत शुक्रवार देर रात कार सवार की कार के अंदर जलकर मौत हो गई. घटना धनेली धुसेरा मार्ग पर हुई है. बताया जा रहा है कि कार में आग लगने से पहले कार का एक्सीडेंट हुआ था.कार में कैसे लगी आग: एक्सीडेंट के तुरंत बाद कार में आग लग गई.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इस दौरान कार का सेंट्रल लॉक हो गया. जिससे कार सवार को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई.ट्रांसपोर्ट था कार सवार: कार के अंदर मरने वाले की पहचान कर ली गई है. मृतक का नाम चंद्रशेखर सिंह है. जो पेशे से ट्रांसपोर्टर है. मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने घर वालों को इसकी जानकारी दी.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

कार के अधजले नंबर प्लेट से मिली जानकारी
ग्रामीण एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि माना पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि सड़क हादसे के बाद कार में आगजनी की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने घटनास्थल जाकर देखा तो कार पूरी तरह से जल गई थी और कार के अधजले नंबर प्लेट से गाड़ी के रजिस्ट्रेशन और मृत व्यक्ति की पहचान हो सकी है. माना पुलिस इस घटना से संबंधित और भी जानकारी हासिल करने में लगी हुई है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply