छत्तीसगढ़

हरदीबाजार क्षेत्र में तनाव : SECL ने ढहा दिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भड़के ग्रामीणों ने दीपका GM दफ्तर पर जड़ा ताला

कोरबा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की दीपका विस्तार परियोजना को लेकर हरदीबाजार क्षेत्र में तनाव है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की तैनाती के बीच SECL प्रबंधन ने हरदीबाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के भवन को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और शनिवार को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने SECL के दीपका जीएम कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर दी।

शुक्रवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तब तक भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में अस्पताल भवन को ध्वस्त कर दिया गया था। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि, जब तक मुआवजा, रोजगार, बसाहट और समुचित पुनर्वास जैसे बुनियादी मुद्दों का स्थायी समाधान नहीं निकल जाता, तब तक इस तरह की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पूरी तरह अनुचित है।

See also  सक्ती : मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर महाराष्ट्र की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, पुलिस ने हिरासत में लिया

अस्पताल तोड़े जाने और मांगों की अनदेखी से नाराज हरदीबाजार एवं आसपास के सैकड़ों ग्रामीण दीपका स्थित मुख्य महाप्रबंधक (GM) कार्यालय पहुंचे। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक 18 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply