छत्तीसगढ़

रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें हुई रद्द, इनके बदले रूट

रायपुर

रेलवे यात्री ध्यान दें। अगर आप रायपुर स्टेशन से होकर यात्रा करना चाहते हैं, तो ये खबर पढ़ लीजिए। ये खबर आपका काम का है। रायपुर से होकर गुजरने वाली 8 से ज्यादा ट्रेन कैंसिल रहेगी। 7 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे कई सुरक्षा संबंधी रखरखाव काम के लिए कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी।

बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन के लिए काम होना है। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी रखरखाव कामों में सुधार किया जा रहा है। ट्रैक रखरखाव काम के लिए कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। काम खत्म होने के बाद सभी ट्रेनों को बहाल किया जाएगा।

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर–शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक इतवारी एवं बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया चलने वाली 08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक वड़सा चलने वाली 08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक चान्दा फोर्ट चलने वाली 08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर चलने वाली 08721 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक डोगरगढ़ चलने वाली 08723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया चलने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

दूसरी ओर मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के वाडी बंदर नया कोचिंग डिपो को तीसरी रेलवे और सातवी लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। प्री-नॉन इंटरलोंकिंग का काम किया जाएगा। इसके कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।

देर से चलने वाली ट्रेन
7 अक्टूबर को मुंबई से छूटने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस को मुंबई से 3 घंटे 35 मिनिट देरी रवाना होगी।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

रद्द होने वाली ट्रेनें

6 अक्टूबर को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन समाप्त होगी। ट्रेन अंधेरी और न्यू मुलंद गुड के बीच रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply