छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या:- कान में डाल रखा था एयर बर्ड, आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी RPF पुलिस

जांजगीर चांपा जिले के बीरगहनी गांव से होकर गुजरी रेलवे ट्रैक में मालगाड़ी के सामने युवक ने कूदकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान आनंद दास चांपा निवासी के रूप में हुई है आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच पड़ताल में जुटी RPF पुलिस,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम बिरगहनी से होकर गुजरी रेलवे ट्रैक में रविवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे की घटना है जहाँ कानों में एयर बर्ड लगाकर युवक आनंद दास ने रेलवे ट्रैक में आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक सिर के पीछे का आधा हिस्सा रेलवे ट्रैक में बिखर गया।

स्थानीय लोगों ने घटना को देखा और चांपा RPF पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची RPF पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रेलवे ट्रैक से बाहर कर मर्ग कायमी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक आनंद दास ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है अभी अज्ञात है जांच पड़ताल में खुलाशा हो पाएगा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

See also  विधायक इंद्र साव के PSO ने की आत्महत्या : अपने ही LMG गन से सिर पर मारी गोली, जशपुर का रहने वाला था मृतक

Related Articles

Leave a Reply