रायपुर

रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 110 फीट का रावण आज होगा दहन, जमकर होगी आतिशबाजी

रायपुर

देशभर में आज दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व को आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा। रायपुर का सबसे बड़ा रावण का पुतला डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में किया जाएगा। यह पुतला 110 फीट का होगा। इसका दहन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों शाम 7 बजे होगा।

पुतला दहन के पहले शाम साढ़े छह बजे से लेकर 7 बजे तक आतिशबाजी होगी। इसके बाद रावण का पुतला जलाया जाएगा। डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा उत्सव का यह 53वां वर्ष है। वहीं इसके साथ ही राजधानी रायपुर के 26 जगहों पर भी रावण दहन किया जाएगा। इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। एक बार फिर से बुराई के आगे अच्छे की जीत होगी।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

डब्ल्यूआरएस मैदान में हर बार रावण का कद 110 फीट का बनाया जाता था। वहीं कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी 85 फीट का है। इसके साथ ही रायपुर के रावणभाठा मैदान में भी धूम-धाम दशहरा का पर्व मनाया जाता है। रावणभाठा मैदान में भी सीएम बघेल रावण का पुतला दहन करेंगे।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

राजधानी रायपुर स्थित रावणभाठा में भी 60 फीट का पुतला दहन आज किया जाएगा। यहां भी सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण बनाए जा रहे रावण पुतला का कद को कम कर दिया गया है। इसके साथ ही इन जगहों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। राजधानी रायपुर में आज 26 जगहों पर रावण दहन किया जाएगा।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

26 जगहों में से 8 मुख्य उत्सव स्थलों पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए जाएंगे। सभी जगहों पर दोपहर से पुलिस के जवान तैनात हो जाएंगे। इसके लिए लगभग 130 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही रावणभाठा मैदान, सप्रे मैदान और बीटीआई ग्राउंड जैसे कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply