देश

शख्स को चाकू मारकर उसकी पत्नी को उठा ले गया प्रेमी! फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम

शाजापुर

मध्य प्रदेश के शाजापुर में दो बदमाशों ने एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद उसकी पत्नी को उठा ले गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्राम भरड़ रोड इलाके का है. यहां गुरुवार शाम दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है. आरोपी व्यक्ति महिला पर शादी का दबाव बना रहा था. वह उससे शादी के लिए अपहरण कर ले गया है. महिला के पति को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है.

See also  पापा को भेजा I Am Sorry का मैसेज, फिर 8वीं मंजिल से कूद गई TCS की प्रोजेक्ट मैनेजर

घटना को लेकर क्या बोले अस्पताल चौकी प्रभारी?

अस्पताल पुलिस चाैकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने बताया कि दिल्लोदरी के रहने वाले व्यक्ति पर दो बदमाशों चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था. घायल ने चाकू मारने वाले एक व्यक्ति का नाम कृपालसिंह बताया है, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने महिला के पति को चाकू मारकर घायल कर दिया और महिला को जबरन साथ ले गए. इस मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कोतवाली टीआई बृजेश मिश्रा का कहना है कि कृपाल सिंह ने कुछ महीने पहले भी महिला से शादी करने का प्रयास किया था. कृपाल शादी करने के लिए अपहरण करके ले गया है. पूरा मामला जांच में है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने धारा 307, 366 के तहत केस दर्ज किया है.

See also  मणिपुर में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

Related Articles

Leave a Reply