जांजगीर चांपा

अकलतरा के गांव फरहदा में रक्तदान शिविर आयोजित

अकलतरा

अकलतरा के ग्राम पंचायत फरहदा में 28 जनवरी को रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है । यह शिविर फरहदा बजरंग दल के सदस्यों के आग्रह पर इस शिविर का आयोजन वेलविशर फाऊंडेशन अकलतरा द्वारा किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए वेलविशर फाऊंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह विश्वाधारंम रक्तमित्र चंद्रकांत साहू तथा सदस्य शरद सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को फरहदा में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है और इस रक्तदान शिविर में बिलासा ब्लडबैंक द्वारा रक्तदान कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार 300 यूनिट ब्लड का लक्ष्य रखा गया है जो रक्त की कमी , थैलेसिमिया के मरीजों के जीवन रक्षार्थ उपयोग किया जायेगा विदित हो कि वेलविशर फाऊंडेशन अकलतरा की एक प्रसिद्ध सामाजिक संस्था है जो महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों में सदैव अपना सहयोग प्रदान करता रहा है। वेलविशर फाऊंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह सचिव चिराग शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इस रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकते हैं और पुण्य के भागी बन सकते हैं । यह रक्तदान शिविर बजरंग दल द्वारा प्राथमिक शाला में कराया जा रहा है।

See also  प्रेमिका के लिए बॉयफ्रेंड बना कातिल! बकरी चराते हुई मुलाकात, प्यार में बदली दोस्ती… बीच में आए पति का करवाया मर्डर

Related Articles

Leave a Reply