रायपुर

परीक्षा में चर्चा: परीक्षा में बच्चे गलती क्यों करते हैं? छत्तीसगढ़ के छात्र ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, जानें क्या है जवाब

रायपुर

पीएम मोदी आज देश के बच्चों से परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी संबोधन कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के बच्चे भी पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। इस दौरान कांकेर के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शेख तैफूर रहमान ने पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में जुड़ा और पीएम मोदी से पश्न किया। छात्र ने कहा कि परीक्षा हॉल में घबराहट में बच्चे गलती कर देते हैं, इससे कैसे बचें?

छात्र के इस सवाल का जवाब पीएम मोदी ने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि घूम फिरकर तनाव फिर आ गया। इस तनाव से मुक्ति जरूरी है। कुछ गलतियां पैरेंट्स के अति-उत्साह के कारण भी होती है। बच्चे क्या पहन कर जाए इसपर ज्यादा प्रेशर पैरेंट्स न दें। आवश्यकता से ज्यादा खाना न खिलाएं। बच्चों को उनकी मस्ती में रहने दीजिए।

See also  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू

पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को खुद में खो कर रहना है। पहले या बाद में प्रश्नपत्र मिले तब भी बच्चे हड़बड़ाए नहीं। पहले पूरा प्रश्नपत्र पढ़िए, फिर तय करिए कि किस प्रश्न में लगभग कितना समय लगेगा, उस मुताबिक प्राथमिकता तय कर प्रश्नपत्र हल करिए। टेक्नोलॉजी के चलते लिखने की आदत कम हुई है, इसलिए लिखने की आदत डालनी जरूरी। ये सब उपाय करेंगे तो घबराहट नहीं होगा. बच्चे खुद की क्षमता पर फोकस करें।

आपको बता दें कि आपको बता दें कि पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सीएम साय भी शामिल हुए हैं। प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सीए साय सीधा प्रसारण से जुड़े हैं। पीएम मोदी ने अपने पास सुकमा की छात्रा उमेश्वारी को बैठाया है और स्कूली बच्चों को परीक्षा से तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स के टिप्स दे रहे हैं।

See also  मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान

Related Articles

Leave a Reply