छत्तीसगढ़

धमतरी में रमजान के दूसरे दिन बड़ा सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के रहने वाले 3 युवकों की दर्दनाक मौत

धमतरी

जिले के सिहावा थाना अंतर्गत एक सड़क हादसे में 3 युवकों ने जान गवां दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई. पुल से नीचे गिरने से 3 युवकों की मौत: सड़क हादसा बुधवार देर रात सिहावा इलाके के सांकरा से भोथली जाने वाले रोड पर नहर में बने पुल पर हुआ. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर सांकरा की ओर से आ रहे थे. तभी उनकी बाइक पुल से टकराई और युवक पुल से 14 फीट नीचे गिर गए. इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई.

See also  झोराघाट में हादसा : पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार, गहरे पानी में डूबने से नाबालिग की मौत

पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे तीनों युवक: तीनों युवक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. काम करने पश्चिम बंगाल से धमतरी आए थे. भोथली बोडरा में रहकर हाईटेंशन तार लगाने का काम करते थे और पिछले कुछ माह से यहीं रह रहे थे. शाम को बाइक से अपने गांव से सिहावा सांकरा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया और उनकी जान चली गई.

See also  छत्तीसगढ़ में तूफानी बारिश : 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 50 कि. मी की रफ्तार से चली आंधी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में शरीफुल हक उम्र 21 वर्ष फरीदपुर पश्चिम बंगाल, अब्दुल रहीम उम्र 42 साल और कमालीन जमाल उम्र 26 वर्ष भादो पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. तीनों काम करने पश्चिम बंगाल से धमतरी आए थे.

Related Articles

Leave a Reply