छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को

रायपुर

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 17 जुलाई को सुबह 11.30 बजे राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम(साइंस कालेज परिसर) में रखा गया है। शपथ ग्रहण समारोह सम्मानित अतिथि बृजमोहन अग्रवाल,सांसद रायपुर व पूर्व मंत्री,श्री अरूण साव,उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,श्री विजय शर्मा,उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री अमर अग्रवाल,विधायक बिलासपुर व पूर्व मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में रखा गया है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी,महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने कहा है कि बस्तर से अंबिकापुर,रायगढ़ से राजनांदगांव विकास व विस्तार के लिए समर्पित हमारी कार्यकारिणी अपना कार्यक्षेत्र रायपुर व बिलासपुर तक ही सीमित रखना नहीं चाहती है,पूरे प्रदेश के सराफा कारोबारियों को जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

एक प्रदेश ..सराफा व्यापार,सबका विश्वास..सबका साथ। हमारा एक परिवार ..छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की भावना को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यकाल संचालित करने के लिए शपथ भी पहली बार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील ओटवानी की मौजूदगी में लेने जा रहे हैं। पदाधिकारियों ने सभी सराफा कारोबारियों से परिवार सहित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply