छत्तीसगढ़

बारातियों से भरी वाहन पेड़ से टकराई, आठ घायल

जशपुर

जशपुर नगर बारातियों से भरी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए है। यह हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र के साहिडांड के पास शुक्रवार सुबह 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के दुल्दुला ब्लाक के बिपतपुर पंचायत के आश्रित गाँव कोरना से सूरजपुर जिले के भूरानीडांड गए हुए थे। विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद स्कोरपियों वाहन क्रमांक सीजी 10 एनए 8852 मे सवार हो कर वापस गांव कोरना की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान, साहीडांड के पास तड़के लगभग 5 बजे अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर साहीडांड के रहवासी घायलो की सहायता के आये, स्थानीय लोगो ने घायलो को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजनें के लिए एम्बुलेंस के लिए 108 पर काल किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन उपलब्ध ना होने की सुचना देते हुए, संजीवनी सेवा ने घायलो को दूसरे वाहन से अस्पताल ले जाने की सलाह देते हुए काल डिसकनेक्ट कर दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय लोगो की सहायता से घायलो के इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया है।

See also  कुल्लू: पैराग्लाइडिंग करते समय खुली सेफ्टी बेल्ट, 250 मीटर ऊंचाई से गिरने से तेलंगाना की युवती की मौत, पायलट गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply