देश

हादसा : मथुरा- वृंदावन से लौट रही पर्यटक बस में लगी आग…अब तक 9 लोगों की मौत..24 घायल

हरियाणा

मथुरा- वृंदावन से लौट रही पर्यटक बस हरियाणा के नूंह में टूरिस्ट बस में लग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. यह हादसा नूंह जिले के तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर हुआ है. इस दौरान बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिसमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीते शुक्रवार की देर रात करीब 01.30 बजे हुआ. बता दें कि बस में सवार ज्यादातर लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने निकले थे, जो बनारस और वृंदावन से दर्शन करके वापस आ रहे थे. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने पहुंचा लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोग आकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे. ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नलहड़ में 9 लाशें आ चुकी हैं, जिसमें 6 महिला और 3 पुरुष हैं.

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

Related Articles

Leave a Reply