छत्तीसगढ़सक्ती

नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश : प्रिंटर से बना रहे थे 500 और 100 रुपये के जाली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। असली नोटों की शक्ल में नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे आरोपियों के मंसूबों पर हसौद पुलिस ने पानी फेर दिया है। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 और 100 रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर समेत नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्रियां बरामद की गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हसौद पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से कुल 17,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये नोट 500 और 100 रुपये के मूल्यवर्ग के हैं।

See also  छत्तीसगढ़: नाबालिग मंदबुद्धि के साथ दुष्कर्म.....आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा
आरोपियों के कब्जे से नकली नोट बरमाद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा कलर प्रिंटर, नोट छापने का फ्रेम, पेपर, कटर और एक एक्टिवा भी जब्त की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रहे थे।

हसौद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। नकली नोटों की छपाई और उनके संभावित इस्तेमाल को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply