जांजगीर चांपा

अकलतरा: लटिया की छाती पर बारूदी विस्फोट

भविष्य मे भूस्खलन की स्थिति पैदा हो सकती है

अकलतरा

अकलतरा के समीपस्थ ग्राम लटिया पकरिया को अपने अत्यंत गुणी होने का दंश किस कदर चुकाना पड़ रहा है यह लटिया पकरिया के लोग और उनके घरो की दरकती छते और दीवारे बताती है । लटिया पकरिया न केवल अकलतरा के सबसे समीप है बल्कि रेलवे लाइन से जुड़ी है और इस धरती पर प्रकृति ने जो उपकार किया है वो लटियावासियो के तो कोई काम नही आया परंतु बाहर के लोगो ने अपनी तिजोरियां भर ली है बल्कि तिजोरी भी अब ओवरफ्लो हो रही है पऱंतु फिर भी इस ओवरफ्लो होते धन का एक कतरा भी लटिया वासियो को नही मिल रहा है । जैसा कि हम सभी जानते है । लटिया मे ही अकेले पुरोहित क्रशर, मनीष बनाफर और गणेश मिनरल्स सहित सात क्रशर खदाने है जिसमे अनुमति नही होने पर भी हेल्को ब्लास्टिंग कर लटियावासियो के दिल और घर को दहलाया जा रहा है । इस ब्लास्टिंग से घर की छते और दीवारे दरक रही है लेकिन खनिज विभाग अंधा , बहरा और गूंगा बना हुआ है और बने भी क्यो नही जब स्थानीय प्रशासन ही बेखबर बन रहा है तो जिला प्रशासन क्यो अकलतरा के फटे मे अपनी टांग अडा़ये ।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

क्षमता से ज्यादा खोदे जा चुके है कुछ खदान

लटिया के विशालकाय खुदे खुले खदानो को देखकर एक ओर मानव की प्रकृति पर विजय का आभास होता है तो दूसरी ओर मानव द्वारा प्रकृति का अनियंत्रित दोहन और भविष्य मे इसके परिणाम की दुश्चिंता जनम लेती है खनिज विभाग के मानक अनुसार किसी खदान को चालीस मीटर तक ही खोदने की अनुमति है लेकिन कई ऐसे खदान है जो मानक से दो गुना खोदे जा चुके है और अब उन खदानो मे पानी रिसने लगा है जिसे खदान मालिक मोटर पंप लगाकर खिचवाता है । इस तरह के खदानो को मुख्य सड़को से 500 मीटर दूर होना चाहिए लेकिन लटिया की सभी खदाने सड़क के किनारे स्थित है सडको पर जाते हुए इन विशालकाय खदानो को देखकर भय उत्पन्न होता है ।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

पचगंवा स्कूल से लगा है कल्याणपुर मे खदान

लटिया पकरिया का पड़ोसी गा़ंव कल्याणपुर का आश्रित ग्राम पंचायत दर्रीटांड में प़चगंवा स्कूल अपने साथ सहकारिता की मिशाल का इतिहास समेटे खड़ा है लेकिन खनन की अनुमति देने वाले अधिकारियो और उसके बाद आने वाले किसी भी अधिकारी को पचगंवा स्कूल नही दिखा जहां रोज बच्चे बड़ी संख्या में पढ़ने आते है और रोज विस्फोटो के बीच अपने सुनने की क्षमता कम होते महसूस कर रहे है और साथ ही रोज इन खदानो से निकलने वाले बारीक धूल कणो को खा रहे है और भविष्य के लिए फेफड़ो की बीमारी सिलिकोसिस को जमा कर रहे है देश का भविष्य ये बालक बालिका आगे चलकर एक अकुशल और कमजोर नस्ल बनने तैयार हो रहे है लेकिन विकास के बहाने लोगो की जान से खेलते इन मौत के सौदागरो को रोकने कोई जिम्मेदार अधिकारी रुपी फरिश्ता नही आता है ।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

शिकायत यदि सही है तो कार्यवाही होगी । खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लटिया और दर्रीटांड निरीक्षण मे जायेगी । विक्रांत अंचल एसडीएम अकलतरा

Related Articles

Leave a Reply