छत्तीसगढ़

अन्ना रेड्डी पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते 05 अंतर्राज्यीय सटोरिये दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर

प्रकरण में 05 सटोरियों के साथ अब तक कुल 06 सटोरिये गिरफ्तार। सटोरिये दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन। सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 04 नग, मोबाईल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग तथा 01 नग वाईफाई राउटर सहित किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,00,000/- रूपये। पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम किया गया था जप्त। वर्तमान सहित गिरफ्तार कुल 06 सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग करोड़ों रूपये के लेन-देन की जानकारी हुई है प्राप्त। सटोरियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 176/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध है पंजीबद्ध। प्राप्त बैंक खातों के राशियोें को होल्ड/फ्रीज कराने हेतु बैंको को किया जा रहा है पत्राचार। वर्ष 2024 के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 10 प्रकरणों में कुल 67 सटोरियों को किया गया है गिरफ्तार। सटोरियों से अब तक लगभग 110 करोड रूपयों की लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें जारी है विवेचना।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पीछे थाना स्टेशन गंज जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)।
  2. रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड उम्र 24 साल निवासी उदयपुर थाना मनियर जिला बलिया (उ.प्र.)।
  3. जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी छत्रदेव 06 थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल।
  4. शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी न्यू हाॅस्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.)।
  5. ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड गंगा 3 पीपरा थाना पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल। हाल पता – मौली काम्पलेक्स मौली जागरा चण्डीगढ़।

Related Articles

Leave a Reply