छत्तीसगढ़

गर्मी से छत्तीसगढ़ में तीसरी मौत : यातायात पुलिस के आरक्षक को हीट वेव से आया हार्ट अटैक, गई जान

रायपुर

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी अब लोगों की जान लेने लगी है। गुरुवार को ड्यूटी करने जा रहे यातायात पुलिस के एक कर्मचारी की भीषण गर्मी से मौत हो गई है। मृतक आरक्षक का नाम भागीरथी कंवर है। भीषण गर्मी की वजह से उसे हार्ट अटैक आया और उसने दम तोड़ दिया। वह राजधानी रायपुर के भनपूरी यातायात थाना में ट्रैफ़िक के तौर पर पदस्थ था। मृतक का गरियाबंद का है निवासी है।

See also  शादी के नाम पर धोखा: भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया

कल ही हुई वृद्ध महिला की मौत

सिमगा में ग्राम ठेकुना के पास रायपुर बिलासपुर हाईवे के किनारे एक वृद्ध महिला की लाश मिली है। भीषण गर्मी की तपिश की वजह से 70 वर्षीय महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  रायगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर में बवाल: दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और लूट, वारदात CCTV में कैद

दुर्ग में एक महिला की मौत

दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है। जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

See also  तेंदुवा धाम में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आगाज़ : CM विष्णु देव साय ने लिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद

Related Articles

Leave a Reply