देश

पहले किया दुष्कर्म, शादी तय हुई तो तलवारें लहराते घर से घसीटकर युवती को ले जाते बदमाश, परिवार पर जानलेवा हमला

अशोकनगर

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के रामपुर मोहल्ले में कुछ बदमाशों की बैखौफ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ तलवारों एवं लोहे की रॉड के साथ पूरे मोहल्ले में दहशत फैलाई और एक 22 वर्षीय युवती को अगवा करने का प्रयास किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। चारों हथियार बंद लोगों ने इस दौरान युवती के परिजनों के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस युवती को अगवा करने के लिए यह लोग पहुंचे थे। उसके साथ पहले बलात्कार करके उसका वीडियो बना चुके थे। और उसे ब्लैकमेल कर कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती की सगाई होने के बाद घर में घुसकर यह हंगामा आरोपियों ने किया है।

See also  सड़क हादसा में पति -पत्नी की दर्दनाक मौत, आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क शव रखकर किया प्रदर्शन, मांगा 50 लाख मुआवजा

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम बताई जा रही है। इस समय पूरे मोहल्ले के लोग खड़े थे। तभी कालू और समीम अपने तीन अन्य साथियों जोधा, समीर और शाहरुख के साथ मोहल्ले में आया और गाली गलौज करने लगा। तलवार लहराते हुए उसने काफी देर तक मोहल्ले में दहशत का वातावरण पैदा किया। युवती को घसीट कर घर से बाहर ले आया, इस दौरान युवती के परिवार और उसकी सगाई करने वाले परिवार को भी इन्होंने खुलेआम धमकी दी है। सरेराह मोहल्ले में हंगामा करने के बाद भीड़ इकट्ठा होने के बाद आरोपी युवती को छोड़कर भाग गए।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात में शामिल मुख्य आरोपी कालू उर्फ़ सलीम ने लड़की का पहले भी शोषण किया है। एवं उसके साथ कई बार गलत काम भी किया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में भी लेटलतीफी हुई है। गुरुवार के दिन फिर एफआईआर दर्ज हो पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

See also  अब पराली जलाई तो खैर नहीं! भारत सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए बढ़ाया जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply