“5000 के लालच में खाता दिया, अब जेल की बारी – दुर्ग में 7 गिरफ्तार”

दुर्ग। साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए बैंक खाते किराए पर देने वाले 7 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सुपेला, खुर्सीपार और ACCU की संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर को यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक आरोपी 5 हजार से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपनी पासबुक, एटीएम, चेकबुक और सिम दूसरों को दे देते थे। इन्हीं खातों में साइबर ठगी का पैसा घुमाया जाता था। जांच में लाखों के संदिग्ध लेन-देन मिले हैं।
थाना सुपेला के 2 आरोपी (फेडरल बैंक और उत्कर्ष बैंक) और खुर्सीपार के 5 आरोपी (इंडियन बैंक) के खिलाफ अपराध क्रमांक 1321/26, 1324/26 और 272/26, धारा 318(2), 318(3), 317(4) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
सुपेला – शुभम चौधरी (22), गुरमीत कौर
खुर्सीपार – तरुण नायक (40), निखिल नेताम (22), यसमीत सिंह (22), गौरव साहू (23), नरगिस
पुलिस ने मौके से पासबुक, एटीएम, चेकबुक, सिम और मोबाइल जब्त किए हैं।
पुलिस की अपील – कभी भी अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम किसी को कमीशन पर न दें। आपका खाता साइबर ठगी में इस्तेमाल होने पर आप भी आरोपी बन सकते हैं।

