रायपुर

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री अरविन्द अवस्थी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को प्रदेश के पत्रकारों के हित में चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगे….

पत्रकार सुरक्षा कानून में सुधार कर त्वरित लागू करवाने का कष्ट करें।

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले

इलाज के लिए मिलने वाली राशि को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख करवाने का कष्ट करें

साप्ताहिक अखबार के संपादकों को अधिमान्यता की पात्रता मिले

सर्किट हाउस में रूकने की पात्रता पत्रकार साथियों को भी मिले

हर जिले कस्बे के पत्रकार साथियों को साल में दो बार भ्ररण करवाने जनसंपर्क विभाग से सहयोग करवाएं

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले

प्रेस में कार्यरत गैर तकनीकी कर्मचारियों की सेवा अवधि दो वर्ष बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए (पूर्व सरकार ने पत्रकारों की सेवा अवधि 62 वर्ष कर दी थी लेकिन प्रेस में कार्यरत गैर पत्रकार कर्मचारियों का सेवा अवधि यथावत है)

हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के शहरों करबों में न्यूनतम दर पर आवासीय भूखंड उपलब्ध करवाएं

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले

रायपुर शहर के साथियों को अटल नगर में न्यूनतम दर पर आवासीय भूखंड उपब्ध करवाने का कष्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply