जांजगीर चांपा

जांजगीर: कूलर बंद करते समय महिला आयी करंट की चपेट में, मौत

जांजगीर चांपा

जिले के पोड़ीदलहा गांव में कूलर को बंद करते समय करंट की चपेट में आने से महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।पुलिस सूत्रों के अनुसार आज बुधवार की सुबह शशि साहू 32 वर्ष सुबह करीबन 7 बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई हुई थी। कूलर को बंद करने के दौरान महिला शशि साहू करंट की चपेट में आ गई। मूर्छित होकर गिर पड़ी जिसे देख परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। घटना की जानकारी अकलतरा थाना में दी गई,पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply