छत्तीसगढ़

बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में एक बाघ और तीन दंतैल हाथी दिखे, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार वन मंडल अंतर्गत बारनवापारा अभ्यारण्य एवं देवपुर परिक्षेत्र में 3 दंतैल हाथी और 1 बाघ का विचरण हो रहा है. 1 हाथी ME 2 (नवागांव, अचानकपुर) क्षेत्र, 1 हाथी ME 3 (भिंभौरी, फुरफूंदी) क्षेत्र और 1 हाथी बल्दाकछार परिक्षेत्र एवं उससे लगे निगम क्षेत्र में विचरण कर रहा है. वन मंडलबलौदाबाजार अन्तर्गत बाघ का विचरण जो पिछले 3 माह से बल्दाकछार परिक्षेत्र एवं निगम क्षेत्र में नियमित रूप से विचरण कर रहा था. ग्रामीणों द्वारा कल रात को देवगढ़ घाट के पास प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है. जिसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सघन गश्त कर बाघ विचरण की पुष्टी की गई है.

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

इसपर वनमंडल आधिकारी बलौदाबाजार ने बताया कि वन विभाग ने फिर से देवपुर परिक्षेत्र अंतर्गत सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यप्राणी के विचरण के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल साझा करें. अपराधिक गतिविधि अवैध हूकिंग, शिकार या अन्य कोई भी कृत्य पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की भी हिदायत दी है. विभाग हाथी मित्र दल और बाघ निगरानी दल के द्वारा नियममित रूप से वन्यप्राणी की निगरानी कर रहा है.

See also  गरीबों की रोजी पर वार! मोटर जब्ती के बाद सड़क पर नाविक, 20% वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply