छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में ठगी, फर्जी पुलिसकर्मियों ने युवक से ठगी 8 सोने की अंगूठियां

बिलासपुर | थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो अज्ञात बाइक सवारों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक युवक से 8 सोने की अंगूठियां ठग लीं। प्रार्थी भुनेश्वर सूर्यवंशी, निवासी शिक्षक कॉलोनी, मंगला, जो अमेरी चौक स्थित एक कार वर्कशॉप में मैनेजर हैं, हर दिन घर खाना खाने जाते हैं। 30 जनवरी की दोपहर 2:45 बजे, जब वह घर लौट रहे थे.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

36 माल के आगे पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने उन्हें रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताया और अंगूठियां जेब में रखने की सलाह दी। फिर उन्होंने बड़े साहब को गिनने और रजिस्टर में एंट्री के बहाने अंगूठियां ले लीं और बदले में कागज में लपेटकर नकली गहने थमा दिए। कुछ देर बाद जब प्रार्थी को शक हुआ और उन्होंने कागज खोला, तो उसमें नकली आर्टिफिशियल गहने मिले। मामले की शिकायत थाना सिविल लाइन में दर्ज कर ली गई है, और पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply