छत्तीसगढ़

गर्भवती गाय के पेट पर युवक ने मारा चाकू, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रुआबांधा में सोमवार रात एक युवक ने गर्भवती गाय पर चाकू से हमला कर दिया. गाय लगभग 4 से 5 महीने की गर्भवती है. आरोपी ने पहले चाकू मारा, जिससे गाय खुद को बचाने आगे भागी तो आरोपी भी अपना चाकू निकालने गाय के पीछे दौड़ा. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरोपी गाय के मालिक और पशु प्रेमियों ने मिलकर आज सुबह भिलाई नगर थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है और गौ हिंसा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

वहीं सुबह गाय के मालिक ने जब उसके पेट में घुसे चाकू को देखा, तो उसने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी. डॉक्टर ने गाय के पेट से चाकू निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा. वहीं मामले की जांच में पुलिस ने CCTV कैमरे की रिकॉर्डिग देखी तो पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है. ⁠

See also  जनदर्शन स्थगित,मुख्यमंत्री साय आज और कल लेंगे कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक की कॉन्फ्रेंस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की ⁠पहचान रामशंकर उम्र – 27 साल के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है. गाय के साथ हिंसक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है.

Related Articles

Leave a Reply