छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुजुर्ग का थैला काटकर 50 हजार किया पार :दो शातिर महिलाओं ने बातों में उलझाकर बनाया शिकार, पुलिस ने नहीं लिखी FIR

बिलासपुर जिले में बुजुर्ग का थैला काटकर 50 हजार रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। बैंक में पैसे जमा करने गए बुजुर्ग को उलझाकर दो महिलाओं ने पैसे पार कर दिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें दोनों महिलाएं बुजुर्ग को घेर कर खड़ी दिख रहीं हैं। पुलिस महिलाओं को पकड़ने के बहाने केस भी दर्ज नहीं की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, एक रिटायर्ड बुजुर्ग अपने काम के सिलसिले में शहर आए थे। उन्होंने नेहरू चौक स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपए निकाले। जिसके बाद पैसों को अपने थैले में रखकर दोपहर 12.30 बजे विकास भवन के पास अपेक्स बैंक गए, जहां उन्हें पैसे जमा करने थे।

वो बैंक के अंदर काउंटर से फार्म लेकर उसे भर रहे थे। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आईं। एक महिला ने उन्हें बातों में उलझाकर रखा और पीछे से एक महिला ने ब्लेड से थैला काटकर 50 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद महिलाएं वहां से भाग गईं।

See also  ऑनलाइन सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बुजुर्ग को भनक लगी, इससे पहले ही भागी महिलाएं

बुजुर्ग फार्म भरने के बाद जमा करने के लिए पैसा निकालने के लिए थैले को देखा। जिसके बाद बुजुर्ग सन्न रह गया। उनके थैले से पैसे गायब थे और थैला कटा हुआ था। इस दौरान बुजर्ग ने बैंक के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस बैंक पहुंच गई।

महिलाओं का सुराग नहीं, FIR भी नहीं लिखी

पुलिस ने बुजुर्ग से जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें उठाईगिरी की पूरी वारदात कैद थी। जिसके माध्यम से पुलिस महिलाओं की जानकारी जुटाती रही। लेकिन अब तक पुलिस उनकी पहचान भी नहीं कर पाई है। वहीं, महिलाओं को पकड़ने के बाद FIR दर्ज करने की बात कहकर पुलिस ने अब तक बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज नहीं की है।

See also  भिलाई में बच्ची से बर्बरता : चाकलेट लेने निकली 5 साल की मासूम से अपहरण कर रेप, मुंह बांधकर जिंदा ही बोरे में भरकर फेंका

बैंक से तीन महिलाओं ने किया पीछा

बताया जा रहा है कि एसबआई से बुजुर्ग ने जब पैसे निकाले तब महिलाओं की उन पर नजरें लगी हुई थी, जिन्होंने बुजुर्ग को शिकार बनाने की साजिश रची थी। बुजुर्ग के बैंक से निकलते ही तीन महिलाओं ने उनका पीछा किया। फिर दो महिला उनके पीछे-पीछे अपेक्स बैंक के अंदर गई और चोरी करने के बाद बाहर निकली। उसके बाद तीनों महिलाएं नेहरू चौक जाकर ऑटो पर बैठकर उसलापुर की ओर निकल गई।

Related Articles

Leave a Reply