देश

पटवारी ने जमीन और मकान के नामांतरण के बदले मांगी थी 5 हजार की रिश्वत, महिला नहीं दे सकी तो लूट ली अस्मत

भिंड

जिले के मेहगांव के खेरिया तोर हल्का पर तैनान पटवारी ने एक महिला से जमीन और मकान का नामांतरण कराए जाने के बदले में रिश्वत की मांगी। जब महिला रिश्वत देने में असमर्थ हुई तो उसने इज्जत लूट ली। इसके बाद महिला पति के साथ पुन: कागजाें को लेने पहुंची तो उसे फिर से कोशिश की। इस पर महिला ने महिला थाना पहुंचकर FIR दर्ज करा दी। हालांकि पटवारी फरार है।

पुलिस के मुताबिक खेरिया तोर गांव की 25 वर्षीय विवाहिता ने महिला थाना आकर शिकायती आवेदन दिया कि उसके साथ रेप हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो गांव की अपनी जमीन व मकान का नामांतरण कराने के लिए 21 जुलाई को पटवारी संजय पावक के पास गई थी। इस समय संजय ने 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस दौरान पांच हजार रुपए न होने की बात कही। जब मैंने कहा कि मेरा पति कुछ कमाता नहीं है। ऐसे में पांच हजार रुपए देना मुश्किल है। इस पर पटवारी ने अकेला पाकर अजीब मांग रख दी। इसके बाद पटवारी संजय ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। जमीन और मकान के कागज ले लिए।

See also  बहन के साथ हुई दरिंदगी......बदला लेने की नीयत से दो सगे भाइयों ने किया गैंगरेप

इसके बाद 21 जुलाई को पुन: मैं अपने पति के साथ कागजों को लेने के लिए पटवारी के पास गई। तभी पटवारी ने किसी बहाने से मेरे पति को घर से बाहर पहुंचाया और मेरे साथ फिर से जबर्दस्ती करनी चाही, तभी चिल्लाई और मेरे पति ने मुझे आकर बचाया। पीड़िता की यह कहानी सुनने के बाद पुलिस ने पड़ताल की। महिला थाना प्रभारी रत्ना जैन के मुताबिक फरियादिया की शिकातय पर पटवारी संजय पावक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पटवारी अभी फरार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply