छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में दवाई दुकानों में पुलिस की दबिश , मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर– बिलासपुर में ड्रग विभाग ने दवाइयों की आड़ में नशे का सामान बेचने वाले 5 मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से नशीली दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया। 2 मेडिकल स्टोर में नशीली दवाइयों के स्टॉक का हिसाब नहीं मिला। लिहाजा, उसकी लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

दरअसल, एसपी रजनेश सिंह ने जिले में नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने नारकोटिक्स टीम का गठन भी किया है। कुछ समय पहले पुलिस की टीम ने नशीली दवाइयां बेचने वाले युवकों को गिरफ्तार किया था।

उनसे पूछताछ करने के बाद पता चला कि उन्हें नशीली दवाइयां शहर के ही मेडिकल स्टोर से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने ड्रग विभाग के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर संचालकों पर शिकंजा कसने की योजना बनाई।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने ड्रग विभाग के साथ मिलकर शहर के पांच मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान तारबाहर स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में जांच की गई, तब पता चला कि यहां संचालक खुशी चंद गुप्ता बिना डाक्टर की पर्ची के नशीली दवाइयां बेचता है।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

इसके एवज में वह ज्यादा पैसे भी वसूल करता है। यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की गई। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply