छत्तीसगढ़

दीपावली की रात डुमरतराई थोक मार्केट में आग का तांडव, 3 दुकानों में करोड़ो का सामान जलकर राख

रायपुर. राजधानी के डुमरतराई अनाज मंडी में दीपावली त्योहार (8 नवंबर) की देर रात बड़ा हादसा हो गया. मंडी की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई. इनमें दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेश्वरी शामिल हैं. तीनों दुकानें B-164, B-165 और B-166 नंबर पर स्थित हैं. आग इतनी भीषण थी कि दुकानों से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा. शुरुआती तौर पर घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, माना थाना क्षेत्र में मंडी स्थित स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी आइटम की दुकानों में आग लगी. देखते ही देखते आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दुकानों में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई. इस दौरान दुकानों के भीतर से कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

See also  क्रिकेट मैच में जीत की खुशी मातम में बदली: पार्टी मनाकर लौट रहे खिलाड़ियों की कार तालाब में गिरी, तीन की मौत

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए दमकल, SDRF और निजी प्लांटों की करीब 10 गाड़ियों को लगाया गया है. सभी टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं. 

फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा. फिलहाल माना पुलिस आग लगने की घटना की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply