छत्तीसगढ़

बस्तर में जवानों संग पीएम मोदी ने मनाई दीवाली, बोले- लाल आतंक के खात्मे के बाद यह पहला मौका

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीवाली मनाई। जिस इलाके को कभी नक्सलवाद का सबसे मजबूत किला कहा जाता था, वहां जवानों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनके साहस और बलिदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों की निष्ठा और कुर्बानियों की बदौलत ही यहां से नक्सल आतंक का अंत संभव हुआ है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इस क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहली दिवाली है।

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2026 की दीपावली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दशकों से चले आ रहे माओवादी आतंक के खिलाफ देश को पहली बार निर्णायक सफलता मिली है। उनके मुताबिक आज देश का कोई भी जिला नक्सलवाद की चपेट में नहीं है। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कभी इस समस्या को असाध्य मानकर हालात के भरोसे छोड़ दिया गया था, लेकिन वर्ष 2014 के बाद मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति ने तस्वीर बदल दी।

See also  विधायक ब्यास कश्यप आज से बैठेंगे अनिश्चित कालीन धरना पर

मोदी ने बताया कि बीते 47 वर्षों में यह पहला मौका है जब पूरे एक साल के दौरान ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। उन्होंने वर्ष 2004 से 2013 के दौर को याद करते हुए कहा कि तब हालात ऐसे थे कि मारे जाने वाले नक्सलियों से ज्यादा संख्या हमारे जवानों की शहादत की होती थी। उन्होंने मौजूदा सफलता को सरकार की नीतियों, संकल्प और सुरक्षाबलों की बहादुरी का परिणाम बताया।

पुराने दिनों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि माओवादियों से मुकाबला कभी आसान नहीं रहा। दहशत के बल पर नक्सलियों ने आम लोगों से मतदान का अधिकार तक छीन लिया था और एक साल में हमलों की संख्या 2,000 तक पहुंच जाती थी। उन्होंने वर्ष 2010 की घटना याद की, जब दंतेवाड़ा में नक्सलियों से लड़ते हुए 76 जवान शहीद हुए थे। उसी वर्ष 44 निर्दोष नागरिकों की भी जान ली गई थी।

See also  बड़ी ख़बर: छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों से मुलाकात तत्काल आदेश से बंद

पीएम के अनुसार देश को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ इरादे और स्पष्ट रणनीति के साथ दुश्मनों का सामना करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि 2014 में जनता ने ‘प्रधानसेवक’ के रूप में सेवा का अवसर दिया, जिसके बाद सरकार ने वह इच्छाशक्ति दिखाई जिसकी लंबे समय से कमी थी। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि करोड़ों भारतीय अब नक्सलवाद के डर से मुक्त हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने देश के भीतर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों की भूमिका को सीमा पर डटी सेना जितना ही अहम बताया। उन्होंने कहा कि जिस देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, उसकी ओर आंख उठाने की हिम्मत बाहरी दुश्मन नहीं कर पाते। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों की ओर से जवानों के त्याग के लिए आभार जताया और देशभर में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

See also  गरीबी के चलते देह व्यापार के दलदल में फंसीं दुर्ग की बेटियां, आज बिहार से लेकर लौटेगी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply