छत्तीसगढ़

बिजली खंभे से टकराया अनियंत्रित हाइवा, दीपावली से पहले सीपत के 5 हजार घरों में छाया अंधेरा

बिलासपुर: दीपावली की रोशनी से घरों को सजाने की तैयारी के बीच सीपत क्षेत्र के जांजी और मटियारी के शिकारी मोहल्ले के करीब पांच हजार घरों में शनिवार को अंधेरा छा गया। एक तेज रफ्तार हाइवा बिजली खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा क्षतिग्रस्त टूटकर हाइवा के ऊपर जा गिरा। तार भी टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद दोनों क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सुधार दल मौके पर पहुंचा और रात तक मरम्मत का काम जारी रहा।

घटना दोपहर तीन बजे के बाद की है। सीपत क्षेत्र के जांजी और मटियारी में बिजली आपूर्ति के लिए सड़क किनारे खंभे लगाए गए हैं। अचानक एक हाइवा क्रमांक सीजी 10 सीसी 0854 अचानक अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकरा। इससे खंभा टूटकर हाइव पर गिर गया। तार भी हाइवा पर गिरा। इस दुर्घटना के कारण बिजली लाइन प्रभावित हुई और संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बंद हो गई।

See also  महादेव 364 पैनल से IPL सट्टा संचालित करते बिहार निवासी 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये कलकत्ता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

अचानक बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। हालांकि पहले तो उन्हें लगा कि कुछ तकनीकी खराबी के चलते सप्लाई बाधित हुई है। करीब एक घंटे बाद भी बिजली नहीं आई, तब गांव में हलचल मचने लगा। धीरे-धीरे दोपहर से शाम हुआ। इसके बाद जांजी व मटियारी के एक मोहल्ले में अंधेरा छा गया। त्योहार की तैयारियों में जुटे लोगों को भी परेशानी हुई।

घरों में छोटी दीपावली का उत्साह निराशा में बदल गया। जरूरी काम बिजली नहीं होने के कारण प्रभावित हुए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले क्षतिग्रस्त खंभे और बिजली लाइन का निरीक्षण किया गया। खंभे की हालत मरम्मत लायक नहीं थी। ऐसी स्थिति में नए खंभे लगाने के अलावा टूटे तार को जोड़ने का निर्णय लिया गया।

See also  राजधानी में यहां दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, कंडक्टर के कटे दोनों पैर

इसके बाद सुधार कार्य शुरू कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत के दौरान क्षतिग्रस्त खंभों को हटाकर उनकी जगह नए खंभे लगाए जाएंगे। इसके बाद बिजली लाइन को व्यवस्थित कर आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काम में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए सुधार दल को मौके पर लगाया गया है।

बिजली खंभे को क्षतिग्रस्त करने वाले हाइवा के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। बिजली कंपनी की ओर से हाइवा को जब्त कर संबंधित थाने को सौंपा जाएगा, ताकि घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके। दुर्घटना के कारण सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को हुए नुकसान की जिम्मेदारी भी तय करने की तैयारी है।

हादसे के बाद बिजली कंपनी का सुधार दल देर रात तक मौके पर जुटा रहा। नए खंभे लगाने और लाइन को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा था। त्योहार से ठीक पहले बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

See also  आसमानी कहर… आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत

Related Articles

Leave a Reply