कोरबाछत्तीसगढ़

नागराज अहिराज विसर्जन के पूर्व मिलने आए गणेश जी से गले लग दी विदाई

कोरबा। चतुर्थी तिथि पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है जो अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। इस कड़ी में ग्राम पंचायत धंवईपुर विकासखंड कटघोरा में भी ग्रामीणों के द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन नदी घाट पर किया गया। इस दौरान हुए घटनाक्रम को लोग चमत्कार के तौर पर देख रहे हैं।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

दरअसल, यहां बच्चे,युवा सहित ग्रामवासी गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए नदी घाट पर शाम के समय पहुंचे थे और घाट के किनारे प्रतिमा को रखकर आरती कर रहे थे कि इसी दौरान लोगों के बीच से निकलकर सर्पराज अहिराज भगवान गणेश की मूर्ति पर चढ़कर लिपट गए। मूर्ति के ऊपर से एक चक्कर घूमने के बाद काफी देर तक प्रतिमा से लिपटे रहे और फिर अपने आप ही वहां से चले गए।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

इस दौरान चमत्कार मानकर लोगों ने गणेश के साथ नाग देवता की पूजा की। इसके बाद ग्रामवासियों ने मूर्ति को नदी में विसर्जित किया।

Related Articles

Leave a Reply