छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के पोंदुम से अपहृत बच्चा नगरी केरेगांव हाईवे पर लावारिस हालत में मिला

धमतरी। दंतेवाड़ा जिले के पोंदुम से 1 सितंबर से अपहृत बच्चा नगरी धमतरी रोड में सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिला है। जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चे को स्वच्छ कर केरेगांव पुलिस को इसकी सूचना दी। केरेगांव पुलिस ने दंतेवाड़ा पुलिस से समन्वय स्थापित कर बरामद बच्चे की तस्वीर दंतेवाड़ा पुलिस को भेजी, जिसके बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने पीड़ित माता पिता को बरामद बच्चे की तस्वीर दिखाकर शिनाख्त करवाई। पुष्टि होने के बाद दंतेवाड़ा पुलिस की टीम बच्चे को लेने रवाना हुई है। दंतेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बच्चा मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि बच्चे वापस लाने के शिनाख्ती की कार्रवाई के बाद मामले की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

See also  बिलासपुर में अनूठी घटना : युवक डिब्बा लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप, भरवाया और सड़क पर आकर लगा ली आग, वारदात CCTV में कैद

Related Articles

Leave a Reply