छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA : नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में किया अपलोड, अरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में महिलाओं/नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेसबुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी सुधीर जैन उम्र 49 साल निवासी वार्ड नं. 04 अग्रसेन नगर बलौदा रोड अकलतरा जिला जांजगीर -चाम्पा के द्वारा नबालिक बालिका का सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक और इंस्टाग्राम में अश्लील विडियो अपलोड कर प्रसारित करना पायें जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 67 (ए) 67 (बी) IT ACT एवं 14 (1) के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

See also  जांजगीर : कलेक्ट्रेट मार्ग पर वाहनों की रफ्तार कम करने लगाए जा रहे रंबल स्ट्रिप

सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा आम जनता से अपील किया जाता है की सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। सोशल मीडिया साईट में किसी प्रकार का अश्लील फोटो विडियों तथा किसी जाति धर्म क्षेत्र संगठन या धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाले फोटो विडिया या मैसेज पोस्ट न करें।

सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत् नही होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले. सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें।

See also  सक्ती में गर्लफ्रेंड से मिलने गया दलित युवक को बीच चौराहे नग्न कर पीटा, पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, रात-भर पीटते रहे

Related Articles

Leave a Reply