छत्तीसगढ़

कचड़ा गाड़ी ने बाईक सवार तीन लोगों को कुचला, हादसे में एक युवती और एक युवक की मौत

दुर्ग।  इस वक्त दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी सवार तीन दोस्तों को चपेट में लेकर रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गयी, वहीं एक अन्य युवती घायल हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक कलेक्ट्रेट के ठीक सामने की है।

See also  हसदेव नदी के गेमन पुल से अज्ञात व्यक्ति ने लगाई छलांग, स्कूटी बरामद जांच में जुटी जांजगीर पुलिस

बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार तीनों दोस्त बुधवार की रात बाजार की तरफ घूमने निकले थे। गंजपारा रोड से इंदिरा मार्केट की ओर तीनों स्कूटी से जा रहे थे। तभी नगर निगम की कचरा उठाने वाले ट्रक के चालक ने स्कूटी को चपेट में लेकर रौंद दिया। इस हादसे में खिलेश्वर साहू और सलमा की जहां मौत हो गयी, वहीं कुमोदनी गोड़ को चोट आई है।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाकारित ट्रक डंपिंग यार्ड जा रहा था। जिसके ड्राइवर की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply