Uncategorized

शादी का झांसा देकर युवती से आरक्षक ने बनाया शारीरिक संबंध…युवती के जहर सेवन से मामला पहुंचा थाना में

बिलासपुर/वासु सोनी
आरक्षक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षुब्ध युवती ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती सिविल लाइन क्षेत्र में रहकर कोचिंग करती है। इसके साथ ही युवती निजी संस्थान में काम भी करती है। एक साल पहले उसकी मुलाकात सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक से हुई। दोनों की आपस में अच्छी दोस्ती हुई जोकि बाद में प्यार में बदल गया। इसके बाद आरक्षक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि युवती जब भी शादी के लिए कहती तब आरक्षक हमेशा कोई न कोई बहाने बनाकर इस बात को टाल देता। लगातार टालमटोल से परेशान होकर में युवती ने रविवार की सुबह अपने घर में जहर खा लिया। जहर खाने के बाद जब युवती की तबियत बिगडऩे लगी तब उसने पूरी बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद आनन फानन में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। सिम्स में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

See also  Vulkan Vegas : Machines à sous Quick‑Play et Gains ultra‑rapides

घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने पीडि़ता की तरफ से दिए गए बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आरक्षक ने मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उसने कभी शादी से इंकार नहीं किया। लड़की और उसकी जाति अलग है। ऐसे में अगर वह लड़की से शादी कर लेता है तो उसकी एक बहन जिसकी जल्द शादी होने वाली है उसमे दिक्कत आएगी।

See also  Chicken Road: Logros Rápidos y Multiplicadores Dinámicos para Jugadores en Movimiento

Related Articles

Leave a Reply