बिलासपुर

ब्याज का धंधा करने वाले धनीराम रजक के खिलाफ सीपत पुलिस नही लिख रहा एफआईआर, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

बिलासपुर/वासु सोनी
सुभाष चन्द धुरी पिता रामाधार धुरी ग्राम सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है जो कि ठेकेदारी का काम करता हू वह अपने वर्कर श्यामचरण कश्यप पिता पुनीराम कश्यप 9 जुलाई को सामुदायिक भवन सेलर में काम कर रहे थे तभी गांव के ही धनीराम रजक वहां आया और श्यामचरण को बुलाकर लात घुसे से मारने लगा । बीच बचाव के लिये मै गया तो मेरे साथ भी गाली गलौच और मारपीट किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा ऐसा जबरन किया गया जिसकी शिकायत श्यामचरण और सुभाषचंद ने थाना सीपत में किया था। लेकिन सीपत थाने के द्वारा कोई भी कार्रवाई नही किया गया। वहीं धनीराम रजक गांव में कहते फिर रहा है कि पुलिस ने तो अभी तक कुछ भी नहीं किया और फिर मारेगे तो क्या कर लेंगे ऐसा धमकी पीड़ित को दे रहा है। फिलहाल पीड़ित ने एसपी बिलासपुर से शिकायत किया है।

See also  जांजगीर: 17 सूने मकानों का ताला तोड़ने वाला चोर निकला बिलासपुर आदतन अपराधी

Related Articles

Leave a Reply