छत्तीसगढ़

कानन पेण्डारी जू में मनाया गया ‘विश्व हाथी दिवस‘

रायपुर

राज्य के कानन पेण्डारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर में आज 12 अगस्त को ‘विश्व हाथी दिवस‘ मनाया गया। इस अवसर पर हाथी शीर्षक से संबंधित निबंध तथा चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वन मंडलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिंग राव के मार्गदर्शन में इस अवसर पर कानन पेण्डारी जू में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इनमें निबंध प्रतियोगिता में शामिल 12 प्रतिभागियों में से श्री श्रेयष कश्यप को प्रथम पुरस्कार, श्री आरूष प्रसाद को द्वितीय पुरस्कार तथा कुमारी पूनम वस्त्रकार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी तरह चित्रकारी प्रतियोगिता में कुमारी हिमांगी हल्दर को प्रथम, कुमारी आन्या अग्नेश प्रसाद को द्वितीय तथा कुमारी शांभवी साहू को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

गौरतलब है कि कानन पेण्डारी जू बिलासपुर में 66 प्रजातियों के कुल 625 वन्यप्राणियों को रखा गया है, जिसमें 33 स्तनधारी प्रजातियों के 386 वन्यप्राणी, 12 सरीसृप प्रजातियों के 76 वन्यप्राणी तथा 20 पक्षी प्रजातियों के 163 पक्षियां शामिल हैं। पर्यटक जू में निर्धारित शुल्क जमा कर भ्रमण कर सकते हैं। जू में बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के मनोरंजन स्थल तथा झूला आदि का निर्माण किया गया है।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply