छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम साय ने किया धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ, अब खरीदी केंद्रों में तत्काल मिलेगा 10 हजार रुपए

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से किया. धान खरीदी की शुरुआत करने के साथ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. अब धान खरीदी केंद्रों में तत्काल 10 हजार रुपए मिलेगा. किसानों की तत्कालीन अव्याश्यकताओं को देखते हुए साय सरकार ने अहम फैसला लिया है.

14 नवम्बर से राज्य में किसानों से धान खरीदी की शुरूआत हो गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी. मुख्यमंत्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केन्द्र पहुंचने के बाद इलेक्ट्रॉनिक तौल एवं अन्य यंत्रों का पूजन और वहां उपस्थित किसानों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने किसानों को धान खरीदी महापर्व के शुभारंभ की शुभकामनाएं भी दी.

See also  अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ का 3 दिवसीय हड़ताल, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ग्राम भांठागांव के किसान भागबली ने कुल 148 क्विंटल और हरिराम ने 65 क्विंटल 20 किलो धान की बिक्री की. मुख्यमंत्री के समक्ष अपने धान की बिक्री का अवसर प्राप्त होने से किसान भागबली और हरिराम बहुत ही खुश नजर आ रहे थे. उक्त उपार्जन केन्द्र में 14 नवम्बर को धान खरीदी के लिए कुल 06 किसानों का टोकन काटा गया है.

राज्य में धान खरीदी के लिए बनाए गए हैं 2,739 केंद्र

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक होगी. किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के एवज में राज्य शासन द्वारा 72 घंटे भीतर उनके बैंक खाते में भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. राज्य में धान खरीदी के लिए 2,739 केंद्र स्थापित किए गए हैं. इस साल धान बेचने के लिए 27,01,109 पंजीकृत किसानों द्वारा बोये गए धान का कुल रकबा 34,51,729 हेक्टेयर है. पंजीकृत किसानों में 1,35,891 नये किसान हैं.

See also  नशे में टल्ली हुए हेड मास्टर साहब : स्कूल परिसर में ही करने लगे लोटम लोट, वीडियो बनाने वालों को धमकाया

Related Articles

Leave a Reply