छत्तीसगढ़बिलासपुर

किसान के घर तंत्र मंत्र, आंगन में मिले नींबू, मिर्च और मरी मुर्गी

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी में रहने वाले ग्रामीण के घर किसी ने बंदन में रंगे नींबू, मिर्च रख दिया। इसके साथ ही मरी हुई मुर्गी के नीचे एक धमकी भरा पत्र छोड़ा है। इसमें घर में रहने वाले किसी व्यक्ति को लड़की को लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। साथ ही उस लड़की पर ग्रह बाधा के कारण परिवार वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। इसकी शिकायत सीपत थाने में की गई है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम देवरी में रहने वाले वृंदा केंवट किसान हैं। रविवार की रात किसी ने उनके आंगन में बंदन में रंगे नींबू, मिर्च और मरी हुई काली मुर्गी रख दी। इसके नीचे ही एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया है। पत्र में किसी लड़की के आने के कारण उनके घर में ग्रह बाधा की चेतावनी दी गई है। साथ ही लड़की को घर में रखने पर उसकी मौत हो जाने की बात पत्र में कही गई है।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

इसकी शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने गांव वालों के अलावा किसान के परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसमें गांव के लोगों ने बताया कि वृंदा का किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। इधर, घर के लोगों ने भी किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया है। पुलिस की टीम को कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Related Articles

Leave a Reply