देश

शिक्षिका की हत्या: घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली… तलाश में जुटी पुलिस

समस्तीपुर

बिहार में अपराध का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने दो दिनों में दो शिक्षकों की हत्या कर दी है. ताजा खबर के अनुसार, समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने महिला शिक्षक को घर में घुसकर गोली मार दी. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के बेलगाम अपराधियों ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसा के संख्या-4 में एक महिला शिक्षिका को उसके घर में घुसकर गोली मार दी. जानकारी के अनुसार, करीब 5 से 6 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने इस इलाके के निवासी नरेश कुमार साह की बहू मनीषा साह की मंगलवार की तड़के साढ़े तीन बजे के करीब सिर में गोली मार दी. मृतका शिक्षिका थी और महिला सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मनिका में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी.

See also  भाजपा नेता संजीव जैन सुसाइड केस में अंतरराज्यीय ठग फैमिली का भंडाफोड़, प्रेमजाल में फंसाकर वसूले पौने दो करोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार

इधर घटना के संबंध में मृतका के ससुर नरेश कुमार शाह ने कहा कि जब घर के लोग सो रहे थे. इसी बीच किसी ने घर के बाहर से आवाज लगाई. आवाज आने पर वह बाहर निकले. इस दौरान उन्होंने बदमाशों के हाथ में हथियार देखा. इसके बाद वह अपने घर के अंदर भागे बेटे को जगाया. बेटे ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तब बदमाशों ने गोली चला दी.

शिक्षिका को जा लगी गोली
वो गोली उनकी बहू को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा है कि भूमि विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसी परिवार में पहले भी दो लोगों की जान भूमि विवाद में जा चुकी है.

See also  डॉक्टर बेटी के इंसाफ के लिए कोलकाता में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े

भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम!
इधर, गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है. एफएसएल और डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंची है. मृतका के ससुर ने यह भी कहा कि पूर्व की भूमि विवाद को लेकर उन्होंने थाने में मामला भी दर्ज कराया था. एक दिन पहले ही पुलिस ने अनुसंधान भी किया था. जमीनी विवाद को लेकर इसके पूर्व भी उनके परिवार में दो लोगों की हत्या हो चुकी है.

बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को ही अपराधियों ने एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. भोजपुर में घटी इस घटना को भी अपराधियों ने घर में घुसकर ही अंजाम दिया था.

See also  छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना, 2025-26 से 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो बार

Related Articles

Leave a Reply