देश

उदयपुर: पिता करता था गलत हरकतें, बेटी ने दे दी सुपारी… बॉयफ्रेंड ने मार डाला

उदयपुर

उदयपुर में एक ब्लाइंड मर्डर का जब खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई. हत्या के मामले में पुलिस ने जब पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं. एक कलयुगी बेटी ने ही अपने पिता की हत्या के लिए अपने प्रेमी को 1 लाख की सुपारी दी. प्रेमी ने उसके दोस्तों के साथ प्रेमिका के पिता को मार डाला. वजह यह थी कि पिता बेटी के साथ गलत हरकतें करता था और बेटी काफी परेशान हो गई थी. पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एक नाबालिक को भी डिटेन किया है.

उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में 11 दिन पहले एक घर में दिनेश नाम के शख्स का संदिग्ध हालत में शव मिला था. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई. थानाधिकारी सीताराम ने बताया की जब पुलिस को मृतक की बेटी शीला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो पुलिस ने उससे पूछताछ की. पूछताछ में कई बार अलग-अलग बयान सामने आए. उसके बाद पुलिस में मनोवैज्ञानिक तरीके से उससे पूछताछ की और आखिरकार सच सामने आ गया. हत्या करने वाली मृतक की बेटी शीला है जिसने उसके प्रेमी करण को सुपारी दी थी. आरोपी करण और उसके साथी रामलाल और पवन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

See also  छात्राओं को 1 लाख की छात्रवृत्ति, 50 लाख युवाओं को नौकरी; नायब सैनी के पिटारे से क्या-क्या मिला?

पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटी ने बताया कि उसके मृतक पिता दिनेश उसके साथ मारपीट करते थे. इतना ही नहीं पिता कभी-कभी उसके साथ गाली-गलौज और गलत हरकतें भी करते थे. वही उसकी मां को भी पिता बहुत मारते थे. उसने यह पूरी दुख भरी कहानी उसके प्रेमी करण को बताई थी. उसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई. शीला ने पिता की हत्या के लिए कारण को 1 लाख की सुपारी भी दी. करण ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या कर दी.

पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटी शीला ने बताया कि उसने बकरियां बांधने वाली रस्सी रात को उसके प्रेमी को दी. जिस पर उसके प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर पिता को गला घोटकर मार डाला. अब पुलिस मृतक की बेटी और उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

See also  पुरानी रंजिश में सरपंच पति ने युवक के दोनों हाथ काटे, खून से लथपथ पीड़ित पहुंचा थाने

Related Articles

Leave a Reply