छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 2400 किलो नकली पनीर हुआ गायब:खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं, 5100 किलो नकली पनीर किया था जब्त

रायपुर में नकली पनीर को लेकर की गई कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग की ओर से जब्त किए गए 5100 किलो नकली पनीर में से करीब 2400 किलो पनीर गायब हो गया है। वहीं विभाग की ओर अब कोई अधिकारी इस पर जवाब नहीं दे रहे हैं।

सोमवार को फूड डिपार्टमेंट की टीम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड से 102 बॉक्स पनीर जब्त किए थे। इनमें रेलवे स्टेशन से 49 बॉक्स और बस के जरिए पुणे की एक डेयरी से 53 बॉक्स पनीर आए थे। लेकिन रेलवे स्टेशन से गाड़ी में भेजे गए 49 बॉक्स में कुछ बॉक्स ही ऑफिस पहुंचे हैं। ऐसे में करीब 2400 किलो नकली पनीर कहां गायब हुए इसकी जानकारी भी अधिकारियों को भी नहीं है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

चोरी की आशंका

सोमवार को सुबह से फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी रायपुर रेलवे स्टेशन में नकली पनीर जब्त करने की कार्रवाई कर रहे थे। उस दौरान वहां पनीर मंगवाने वाले कुछ एजेंट रेलवे स्टेशन के आसपास ही भटक रहे थे। पनीर भारी मात्रा में होने के कारण अधिकारियों ने प्राइवेट पिकअप गाड़ी बॉक्स को छोटापारा स्थित कार्यालय भेजवाया।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई
फूड डिपार्टमेंट की टीम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड से 102 बॉक्स पनीर जब्त किए थे।

लेकिन जो गाड़ी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। वह खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग तक नहीं पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि पनीर एजेंट के जरिए चोरी किया गया है। वहीं बड़ी मात्रा में पनीर गायब होने पर को लेकर अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply