छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का हाल, खाट पर रखकर महिला को लाना पड़ा अस्पताल

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। जिला के मनेंद्रगढ़ के छिपछिपी गांव से एक मरीज खाट पर लेटाकर अस्पताल में लाया गया। दरअसल मरीज के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया पर 108 एम्बुलेंस नहीं मिलने पर मरीज को पिकअप में खाट में रखकर महिला मरीज को लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की 108 की इस लापरवाही से  सकते हैं।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

जहां यह तस्वीर कोई पहली बार सामने नहीं आई है, इसके पहले भी नेवारीबहरा इलाके से इस तरह की तस्वीर सामने आ चुकी है । स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सरकार ने 108 वाहन की सुविधा दी है पर समय पर नहीं मिलने से ग्रामीण अंचल के लोगो को पिकअप में खाट रखकर मरीज को लाना पड़ रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

दरअसल दशमत बाई नामक महिला का गांव की नदी में बैलों की लड़ाई में पैर फैक्चर हो गया। परिजन 108 में संपर्क किये पर कहा गया गाड़ी बैकुण्ठपुर जा रही है अभी नहीं आ पाएगी। गाड़ी नहीं मिलने पर परिजन पहले नदी से आहत महिला को खाट में लेकर घर तक आये फिर गांव की एक पिकअप में खाट को रखकर बीस किलोमीटर अस्पताल लाये। समस्या यहाँ भी कम नही हुई यहां वार्ड बाय तक नहीं मिला और परिजन खुद खाट को लेकर अंदर तक गए। तब जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का इलाज शुरू हो सका।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply