छत्तीसगढ़

नाबालिग से गैंगरेप…चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन:परिजनों ने दरवाजा तोड़कर लड़की को बचाया

कोरिया जिले में एक नाबालिग लड़की से 2 आरोपियों ने गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। अपने घर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मामला पटना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जब लड़की देर तक घर नहीं आई तो परिजन उसे खोजने निकले। इसी बीच आरोपियों के घर के बाहर नाबालिग लड़की की चप्पल और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पीड़िता को आरोपियों से छुड़ाकर घर से बाहर निकाला।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

घटना 20 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे की है। बलभद्र सिंह के घर के पास से गुजरते समय वहां बैठे बलभद्र (26) और मनमोहन सिंह (35) ने उसे आवाज लगाई। पहले से पहचान होने की वजह से नाबालिग उसके घर के पास पहुंची और रुक गई।

इस दौरान बलभद्र और मनमोहन उसे जबरदस्ती खींचकर घर के अंदर ले गए। दरवाजा बंद कर आरोपियों ने उससे कई बार रेप किया।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

अलग-अलग गांव से पकड़े गए आरोपी

पीड़ित के परिजनों ने दूसरे दिन पटना थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 127, 137(2), 70(2) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी भाग गए थे।

इसके बाद पटना थाना प्रभारी अब्दुल मुनाफ की टीम ने गुरुवार को फोन ट्रेसकर आरोपी मनमोहन सिंह को छिंदिया और बलभद्र सिंह को दर्रीपारा गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply