छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को केंद्र से एक और सौगात: रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापना को मिली मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के रजत जयंती वर्ष पर रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन की ओर से पत्र के माध्यम से स्वीकृति की सूचना भेजी गई है। कहा जा रहा है कि, यह स्पेस लैब लाखों विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान का प्रत्यक्ष अनुभव उपलब्ध कराएगी। प्रदेश के युवा वैज्ञानिक नवाचार के नए युग में प्रवेश कर पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा के शीत सत्र के पहले ही दिन एक सांसद ने नियम 377 के तहत देशभर में ऐसे स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने का आग्रह किया है। उक्त सांसद का कहना है कि, ऐसा करने से भारत के हर बच्चे को विज्ञान, अंतरिक्ष और तकनीक को सीखने के लिए समान अवसर मिल सकें। उल्लेखनीय है कि, प्रदेश की भाजपा सरकार का दावा है कि, डबल इंजन सरकार में प्रदेश को हर तरह की सुविधाएं मांगते ही मिलती हैं।

See also  नगर पालिका जांजगीर-नैला में वेतन संकट, दो सौ कर्मचारियों का तीन माह से भुगतान अटका

Related Articles

Leave a Reply